फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Diseased patients in heat

गर्मी से बढ़े डायरिया के मरीज

Wed, 07 Jun 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 07 Jun 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Diseased patients in heat
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के मरीज। - फोटो : amar ujala
भीषण गर्मी से डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में बेड हाउस फुल पर पहुंच गए है। सबसे अधिक बच्चे डायरिया की चपेट में हैं जिन्हें भर्ती किया जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना सात सौ से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। अधिकतर मरीज गर्मी के वजह से हुई बीमारी से ग्रसित होकर पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार के दिन जिला अस्पताल में डायरिया से बच्चे ही नहीं बड़े भी वार्ड में आए जिन्हें ग्लूकोस की बोतलें लगाई र्गइं। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों का तांता लग रहा है। अधिकतर मरीज गर्मी की वजह से हुई बीमारियों से ग्रसित थे। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में मरीजों की भीड़ रही।   डाक्टराें ने बताया कि भीषण गर्मी का विपरीत असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जीपी चौधरी ने बताया कि मंगलवार को 250 मरीजों को देखा। उन्होंने कहा कि लोग गर्मी से बचाव करें। गर्मी से व्याकुल होने पर लापरवाही न करें बल्कि डाक्टरों को दिखाएं। डॉ. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने 12 बजे तक 150 मरीजों को देखा है जिनमें गर्मीजनित बीमारियों के ही मरीज उनके पास आए। कई मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती करना पड़ा जिनका उपचार चल रहा है।  डा. विशाल अग्निहोत्री ने बताया कि पानी का कम सेवन करना डायरिया को बुलावा देना है। उल्टी-दस्त होने पर तरल पदार्थ की मात्रा शरीर में अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed