{"_id":"6532c8a5ae4c3587c20532b4","slug":"disease-spread-in-rurukala-29-fever-patients-found-auraiya-news-c-211-1-aur1003-4341-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रुरुकला में फैली बीमारी, 29 बुखार के रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रुरुकला में फैली बीमारी, 29 बुखार के रोगी मिले
Sat, 21 Oct 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
रुरुगंज। अछल्दा ब्लॉक के रुरुकला में गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की गई। इस दौरान गांव में 29 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं।
जिले में फैला बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। एक माह में जिले के 10 लोग बुखार से अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बाद भी गांवों में सफाई व्यवस्था पर ध्यान न देने से लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को रुरुकला निवासी रिशू चौहान की बुखार के कारण मौत हो गई। जानकारी पर शुक्रवार की सुबह डॉ. वासुदेव कृष्ण के नेतृत्व में फार्मासिस्ट विजय प्रताप, सत्येंद्र कुमार, एएनएम आरती देवी व पूजा देवी ने गांव में शिविर लगाया। शिविर में गांव के 29 लोग बुखार से पीड़ित मिले वहीं आठ लोग अन्य बीमारियों के रहे।
गांव के अजय, ब्रजपाल, शिवानी आदि ने बताया कि गांव में चारों ओर गंदगी फैली है। पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी कई गुना बढ़ गया है। सीएचसी अछल्दा के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि सभी 29 मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच करवाई गई है। जिसमें किसी भी मरीज में डेंगू व मलेरिया के लक्षण नहीं मिले हैं।