{"_id":"6858484c5db632162d0ff807","slug":"dirty-water-is-filling-up-the-plots-in-ambedkar-nagar-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127719-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंबेडकर नगर में प्लॉटों में भर रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंबेडकर नगर में प्लॉटों में भर रहा गंदा पानी
Sun, 22 Jun 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
गांधी स्कूल के पास खाली प्लॉट में भरा गंदा पानी।
- फोटो : पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं। संवाद
बिधूना। नगर पंचायत के आंबेडकर नगर वार्ड बने हुए चार दशक हो चुके हैं। लगातार वार्ड की आबादी बढ़ रही है, फिर भी यहां जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए।
नाला निर्माण न होने से खाली प्लॉटों में घरों का गंदा पानी भरता है। बारिश में तो समस्या और भी विकराल हो जाती है। इससे करीब पांच हजार लोग प्रभावित हैं।
वर्ष 1973 में बिधूना को नगर पंचायत का दर्जा मिला था। तब से यह वार्ड आंबेडकर नगर के नाम से जाना पहचाना जाता है। यहां पर करीब पांच हजार आबादी निवास करती है। जबकि 1900 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
बावजूद इसके यहां पर जलनिकासी के इंतजाम दुरुस्त नहीं किए गए हैं। जबकि किसी भी गांव व शहर को बसाने से पहले वहां पर जलनिकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं। बरसों हो चुके हैं, लेकिन अभी तक जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण नहीं हो सका।
ऐसे में इस वार्ड में जलनिकासी सबसे बड़ी समस्या बनी है। वार्ड में आलू कोल्ड स्टोरेज व गांधी स्कूल के पास खाली प्लॉटों में गंदा पानी भरा है। सफाई के अभाव में नालियां भी गंदगी से पटी हैं। बिधूना-अछल्दा मार्ग से आंबेडकर मोहल्ला की सड़क भी एक साल से क्षतिग्रस्त है। इस कारण लोगों को आवागमन में दुश्वारी होती है।
पांच साल से भरा पानी
मोहल्ले के दिव्यांग बारेलाल ने बताया कि नाला न होने करीब पांच साल से खाली प्लॉटों में पानी भरा है। इससे दुर्गंध उठ रही। गंदगी से संक्रामक बीमारियों का डर है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है।
जीना मुहाल हो गया
महिला रुक्मिणी ने बताया कि जलनिकासी के लिए मोहल्ले में नाला निर्माण नहीं है। मकान के सामने खाली प्लॉटों में पानी भरा रहा है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
पानी से बदबू आ रही
शीलादेवी ने बताया कि खाली प्लॉट में गंदा पानी भरा है। इससे बदबू निकल रही है। गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में खाली प्लॉटों में भरे पानी को निकाला जाए।
जलभराव की समस्या
सभासद भानू सिंह ने बताया कि आंबेडकर नगर वार्ड में जलभराव की समस्या गंभीर है। इसके लिए बोर्ड बैठक में मुद्दा उठाया गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने बताया कि आंबेडकर नगर मोहल्ले में जलभराव से निजात दिलाने के लिए जल्द नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। उसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।