फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dirt and waterlogging due to lack of cleaning of drains

Auraiya News: नालों की सफाई न होने से गंदगी, जलभराव

Sat, 04 Jul 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dirt and waterlogging due to lack of cleaning of drains
फोटो-20- गंदगी और कूड़े से पटा नाला।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। बारिश के दस्तक देने के बावजूद नगर के कई नालों की सफाई नहीं हो सकी है। इससे गंदगी से भरे नालों से जलनिकासी ठप है। इससे बेला रोड के लोग बारिश में जलभराव से जूझते हैं। यहां तेज बारिश होने पर गहराई में बने मकानों में पानी भर जाता है।
बेला रोड निवासी प्रिंस कुमार ने बताया कि दरवाजे पर स्थित नाले की काफी समय से सफाई नहीं हुई है। इससे नाले में पड़ा कचरा और पॉलिथीन से नाला उफना रहा है। इसके अलावा नाला और सड़क के बीच जमे खरपतवार में कीट पतंगे और मच्छर पनप रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय अजीत सिंह यादव, प्रमोद प्रजापति, राजू रावत व योगेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि नाले की सफाई न होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा रहता है। उधर, बिधूना मार्ग के किनारे हरचंदपुर रजबहा में भी जलकुंभी और पाॅलिथीन की वजह से गंदगी भरी हुई है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से बेला रोड नाला की जल्द सफाई कराने की मांग की है।

फोटो-20- गंदगी और कूड़े से पटा नाला।संवाद

फोटो-20- गंदगी और कूड़े से पटा नाला।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed