फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dipu Singh prevented from relying give arrest of an independent inquiry

दीपू सिंह को निष्पक्ष जांच का भरोसा दे गिरफ्तारी देने से रोका

Fri, 29 Dec 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Fri, 29 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dipu Singh prevented from relying give arrest of an independent inquiry
दीपू सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
धान खरीद घोटाले में नाम आने पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह अपने समर्थकों के साथ गिरफ्तारी देने जा रहे थे। मिल से चंद कदम दूरी पर सीओ सिटी व कोतवाल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का आश्वासन देकर वापस कर दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने धान खरीद घोटाले के मुख्य आरोपी अजय तिवारी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान खरीद घोटाले में विरोधियों ने उनकी छवि धूमिल करने के लिए षड्यंत्र रचा। लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उनके ऊपर लिखाई गई रिपोर्ट पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने सीओ सिटी से कहा कि घोटाले के मुख्य आरोपी अजय तिवारी के गिरफ्तार होने पर कई मामले उजागर होंगे। मामले की अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वह आंदोलन करेंगे। कहा कि वह दो साल पहले ही धान का कारोबार बंद कर चुके हैं और धान खरीद घोटाला मामले का मुख्य आरोपी अजय तिवारी को उन्होंने सितंबर माह में ही हटा दिया था। सीओ अखिलेश राजन ने कहा कि जल्द ही मुख्य आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed