Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Digital diary of beneficiaries will be prepared

Auraiya News: लाभार्थियों की डिजिटल डायरी तैयार की जाएगी

Fri, 05 Dec 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Digital diary of beneficiaries will be prepared
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। विकास भवन सभागार में हुई दिशा की बैठक में डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने विभागाध्यक्षों को लाभार्थियों की डिजिटल डायरी बनाने के निर्देश दिए।
कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का पूरा ब्योरा बुकलेट के जरिए प्रस्तुत करें। साथ ही प्रमुख विभागों में संचालित नवाचारों को डिजिटल प्रेजेंटेशन से प्रस्तुत करने के लिए कहा।
डीएम ने सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि नवाचार के तहत संचालित किए गए आरोग्यम मेलों का विशेष तौर पर प्रेजेंटेशन किया जाए। शिविरों के माध्यम से लाभान्वित लाभार्थियों, वितरित दवाओं आदि का विस्तृत विवरण हो।
विज्ञापन

उन्होंने बीएसए संजीव कुमार और डीआईओएस प्रदीप कुमार को निर्देश दिए कि नवाचार ज्योतिर्गमय व शिक्षाग्रही के संबंध में प्रेजेंटेशन तैयार कराएं, जिससे शिक्षा के मौलिक अधिकार को बच्चों को दिए जाने के लिए कार्य को प्रदर्शित किया जा सके। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्र संचालित पोषण वाटिका व विभागीय योजनाओं का विस्तृत विवरण बैठक में दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों की डिजिटल डायरी बनाएं। सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों को सभी संबंधित अधिकारी योजनाओं से संतृप्त करें। चौपाल लगाकर गांव की समस्याओं को निस्तारित करें।

बैठक में सीडीओ संत कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, वनाधिकारी सीपी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, डीसी मनरेगा राम दुलारे, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed