{"_id":"578e6e444f1c1ba87ac4b6dd","slug":"difficult-to-get-people-to-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Tue, 19 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में संक्रामक रोग यूनिट के बाहर भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन हुई झमाझम बारिश से नगर में जलभराव की समस्या हो गई है। सरकारी कार्यालयों के अलावा अस्पताल तक में पानी भरा हुआ है। बारिश से नगर के कई मोहल्लों की गलियाें में पानी भर गया है। नालियां उफनाने से बरसात का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। जलभराव से नगर पंचायत के दावों की भी पोल खुल गई है।
नगर में रविवार व सोमवार को झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी व उमस से निजात मिल गई। वहीं जलभराव ने मुश्किलें पैदा कर दीं। बारिश ने नगर पंचायत के दावों की भी पोल खोल दी है। झमाझम बारिश से नगर के कई मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। लोगों के घरों में बरसात का पानी घुस गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकारी अस्पताल में वैक्सीन रखने की जगह और संक्रामक रोग यूनिट में पानी भर गया। इसके अलावा नगर के मोहल्ला आदर्श नगर, आर्यनगर, सूरजपुर, पुराना बिधूना रोड, किशोरगंज सहित कई मोहल्लों के घरों में पानी घुस गया। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।