फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Difficult for pedestrians to walk on dilapidated footpath

Auraiya News: खस्ताहाल फुटपाथ पर राहगीरों का चलना दूभर

Wed, 29 May 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Difficult for pedestrians to walk on dilapidated footpath
अजीतमल। बिजली और जल निगम विभाग की ओर से कस्बे की सड़कों पर बने फुटपाथों को खोदकर डाली जा रही अंडरग्राउंड पाइपलाइन कस्बे के लोगों के साथ-साथ राहगीराें के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। फुटपाथ की मरम्मत न किए जाने से लोग ठोकर खाकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन


कस्बे में जल निगम की ओर से हर घर जल से नल योजना के तहत बिछाई गई अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से खुदी पड़ी सड़के और फुटपाथ पहले से ही लोगों के लिए बड़ी समस्या बने हुए थे। वहीं बिजली विभाग की ओर से बिजली घर से तिराहा अजीतमल फुटपाथों को खोदकर फीडर बनाने के लिए अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। खोदाई के बाद फुटपाथों की सही से मरम्मत नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

मरम्मत के नाम पर केवल खोदाई की जगह पर निकाली गईं ईटों को ऊपर से रख दिए जाने से निकलने वालों को ठोकर लग रही है। इससे लोग चोटिल हो रहे हैं। अहम बात यह है कि कस्बे की सड़कों और फुटपाथों को खस्ताहाल किए जाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होगी कार्रवाई

उपजिलाधिकारी/नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के अधिशासी अधिकारी रामऔतार ने बताया कि अगर कार्य कर रही संस्था फुटपाथों को पुनः सही करवा कर नहीं दे रही है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बोले लोग --
कार्यदायी संस्थाओं पर होनी चाहिए कार्रवाई
फोटो29एयूआरपी 04- विमल पांडेय एडवोकेट
नगर के निवासी एडवोकेट विमल पांडेय का कहना है कि इस तरह से अव्यवस्थित कार्य करने वालीं कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे उनके द्वारा नियमों की अनदेखी कर काम को न किया जा सके।

आए दिन गिरकर लोग हो रहे चोटिल

फोटो29एयूआरपी 05- विपिन तिवारी
शिक्षक नेता विपिन तिवारी का कहना है कि नगर के फुटपाथ को पूरी तरह से खराब कर दिए गए हैं। जिन पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। लोग आए दिन गिर कर चोटिल हो रहे हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed