{"_id":"725c4b4e52436571b518ffff41694474","slug":"dibiapur-delhi-bus-service-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिबियापुर से दिल्ली को बस सेवा प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिबियापुर से दिल्ली को बस सेवा प्रारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sun, 14 Jun 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
अब ट्रेन के देरी से पहुंचने या न पहुंचने पर भी दिबियापुरवासियों के लिए दिल्ली दूर नहीं रह गई। एक निजी ट्रेवल एजेंसी ने दिबियापुर से दिल्ली के लिए बस सेवा प्रारंभ कर दी है। दिबियापुर से दिल्ली बस सेवा का शुभारंभ सपा युवजन के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन
सयुस जिलाध्यक्ष कल्लू यादव ने कहा कि दिबियापुर में फफूंद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली के लिए ट्रेनों का लेट तलीफ होना यात्रियों के लिए काफी तकलीफ देय होता है।
विज्ञापन
ट्रेन के देरी से पहुंचने पर दिल्ली जाने के लिए कोई विकल्प न होने के कारण कई बार यात्रियों को गर्मी, सर्दी, बरसात में पूरा दिन और पूरी रात रेलवे स्टेशन पर ही काटना पड़ता है। इस सेवा के प्रारंभ होने से निश्चित तौर पर दिल्ली के यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंसी संचालक विश्ववीर सिंह एवं टाइगर यादव ने बताया कि प्रतिदिन शाम आठ बजे दिबियापुर से दिल्ली के लिए लक्जरी स्लीपर कोच बस रवाना होगी। यात्रियों का रुझान मिलने पर अहमदाबाद, ग्वालियर, जयपुर के लिए भी बस सेवा प्रारंभ की जाएगी।
इस मौके पर कल्लू यादव, विश्ववीर सिंह, टाइगर यादव के साथ हैपी त्रिवेदी, आशीष यादव, संग्राम सिंह, श्रीकृष्ण पिछड़ा, भूरे यादव, जीतपाल सिंह, अजीत सिंह सेंगर, इंदल सिंह सेंगर, वरिष्ठ सभासद सुभाष यादव, सभासद उदयवीर यादव आदि मौजूद रहे।