{"_id":"57852b174f1c1bbc3813d5cd","slug":"diarrhea-catching-a-household-of-five-people-sick","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया की चपेट में आने से एक घर के पांच लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया की चपेट में आने से एक घर के पांच लोग बीमार
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
Updated Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती सूरज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिले के सहायल कसबे में एक ही घर के पांच लोग डायरिया की चपेट में आने से बीमार पड़ गए। सभी को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
कसबा निवासी निरंजन सिंह ने बताया कि दो दिन में उनके घर में पांच लोग उल्टी, दस्त की बीमारी से ग्रसित हुए हैं। बताया कि पहले वह खुद डायरिया की चपेट में आए।
विज्ञापन
इसके बाद उनकी पत्नी नेमा देवी, मां व अब उसके दो पुत्र सौरभ (2) व सूरज (8) अस्पताल में भर्ती हैं। बताया कि दो दिन पहले उन्हें दस्त लगने शुरू हुए।
विज्ञापन
इस पर उन्हाेंने गांव में प्राइवेट डॉक्टर को दिखाकर दवा ले ली। इस पर भी उन्हें आराम नहीं मिला बल्कि उल्टियां भी शुरू हो गईं। जिस पर तुरंत सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
वह ठीक हो ही पाए थे कि उनकी पत्नी नेमा भी डायरिया का शिकार हो गईं। मंगलवार को दोनों पुत्र सौरभ व सूरज भी डायरिया की चपेट में आ गए। दोनों को जिला अस्पताल में ड्रिप चढ़ाई जा रही है।
गांव की आशा रामवती ने बताया कि निरंजन सिंह के घर में सभी पंाचों लोग डायरिया के शिकार हो गए हैं। जिनका सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।