{"_id":"6851ad12d5c016c6670fd82f","slug":"diarrhea-and-fever-patients-increased-in-summer-auraiya-news-c-211-1-aur1006-127479-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गर्मी में बढ़े डायरिया व बुखार के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गर्मी में बढ़े डायरिया व बुखार के रोगी
Tue, 17 Jun 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
- फोटो : ओपीडी में मरीजों को परामर्श देते चिकित्सक।
औरैया। गर्मी व उमस की वजह से डायरिया, उल्टी-दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के जनरल विभाग की ओपीडी में लगभग 200 मरीजों ने डॉक्टरों से परामर्श लिया। इनमें मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या अधिक रही।
मंगलवार को लगभग 650 मरीजों ने जिला अस्पताल के पर्चा वितरण कक्ष में पंजीयन कराते हुए अपना उपचार कराया। बीते कई दिनों से गर्मी व उमस होने की वजह से डायरिया, पेट दर्द, बुखार, हीट स्ट्रोक आदि बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। इसकी वजह से प्रतिदिन जिला अस्पताल की जनरल विभाग समेत अन्य ओपीडी फुल चल रही है। सबसे अधिक देखभाल की जरूरत छोटे बच्चों व बुजुर्गों को पड़ रही है।
जनरल विभाग की ओपीडी में फिजीशियन डॉक्टर अक्षय चतुर्वेदी ने बताया कि बीते कई दिनों से मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज लगातार अपना चेकअप कराने आ रहे है। इनमें 65 फीसदी मरीज बुखार, लू लगने, डायरिया के हैं। जहां सामान्य दिनों में ओपीडी में 150 मरीज आते है। वहीं इन दिनों मौसम की वजह से लगभग 200 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में देखे जा रहे है।
विज्ञापन
फिजीशियन डॉ. एमसी आर्या ने बताया कि बाजार का तला-भुना खाने से बचें। बासी खाना न खाएं। आवश्यक काम होने पर ही धूप में निकले। शरीर को कपड़े से ढककर निकले। ठंडे पेय पदार्थों का नियमित सेवन करें। ओआरएस घोल का प्रयोग करें। बीमार पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श लें।