फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dhaba worker falls unconscious on the road and dies

Auraiya News: सड़क पर अचेत होकर गिरा ढाबा कर्मी, मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 03 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dhaba worker falls unconscious on the road and dies
अजीतमल (औरैया)। बाबरपुर कस्बे में मंगलवार को इटावा का एक युवक अचेत होकर सड़क पर गिर गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए उसका शव लेकर घर चले गए। युवक एक ढाबे में काम करता था।
विज्ञापन


मूल रूप से इटावा के उर्दू मोहल्ला निवासी लियाकत अली (42) दिबियापुर के शास्त्री नगर स्थित अपनी ससुराल में रहता था। वह अनंतराम टोल प्लाजा के पास स्थित एक ढाबे पर काम करता था। मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन

वह ढाबा संचालक से घर जाने की बात कहकर ऑटो से बाबरपुर पहुंचा। ऑटो से उतरते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा।
यह देख भीड़ में किसी ने ढाबा संचालक को सूचना दी। ढाबा संचालक ने मौके पर पहुंचकर उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ढाबा संचालक दीपक यादव ने बताया कि लियाकत ने तबीयत खराब होने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अस्पताल में युवक की नाक से खून आ रहा था। उसे सांस की बीमारी भी थी।
प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि बीमार होने के चलते युवक की मौत की सूचना मिली थी। पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed