फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devotees coming from abroad for the three-day Guru Purnima Mahotsav program

Auraiya News: तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में विदेशों से आ रहे भक्त

Sat, 20 Jul 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Devotees coming from abroad for the three-day Guru Purnima Mahotsav program
औरैया। फफूंद रोड स्थित उमा प्रेम सत्संग आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। शुक्रवार को श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंतिम दिन विदेश में रह रहे शिष्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा के मौके पर हर वर्ष की इस वर्ष भी उमा प्रेम सत्संग आश्रम में महोत्सव का आयोजन हो रहा है। इसमें आयोजित हो रही श्रीराम चरित मानस के अखंड पाठ का समापन शुक्रवार की दोपहर हुआ। इस मौके पर आयोजित सत्संग के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी जी महाराज ने बताया कि सनातन संस्कृति सभ्यता को संरक्षित रखने के लिए धार्मिक आयोजन आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव का समापन 21 जुलाई गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पूजन सत्संग प्रवचन का श्रवण एवं भंडारे के साथ किया जाएगा। आचार्य केशवम ने कहा कि जब भी जीव दुनिया से हताश हो जाता है उसे कोई मार्ग नहीं दिखता है। वह गुरु के आश्रम जाकर उनसे अपने सुख दुख कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मधुरम अवस्थी, अभिषेक, विशाल, आकाश आदि लोगों ने सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्त कार्यक्रम में पहुंच रहे है। शुक्रवार को भक्तों ने भगवान शिव का पूजन कर आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed