फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Development of Kshetra Panchayat will be done by plans of 4.18 crores

4.18 कारोड़ की योजनाओं से होगा क्षेत्र पंचायत का विकास

Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Development of Kshetra Panchayat will be done by plans of 4.18 crores
फोटो04एयूआरपी-15 बैठक को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय व मौजद अन्य। संवाद - फोटो : AURAIYA
अजीतमल। विकास खंड अजीतमल के मीटिंग हाल में बुधवार को ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र के विकास कार्य के लिए चार करोड़ 18 लाख रुपये की योजनाएं प्रस्तावित की गईं।
विज्ञापन

बैठक में पिछले वर्ष की कार्रवाई की पुष्टि के बाद बाल विकास पुष्टाहार कार्यक्रम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, गोवंश आश्रय स्थल, प्रधानमंत्री आवास सहित समाज कल्याण के विभिन्न पेंशन योजना कार्यक्रम, मनरेगा योजना, बेसिक शिक्षा, कृषि कार्यक्रम, राज्य वित्त एवं 15वें वित्त, सिंचाई, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, स्वच्छ पेयजल आदि पर विशेष चर्चा की गई।
विज्ञापन

दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने क्षेत्र पंचायत में होने वाले विकास कार्यों के संबंध पर योजनाओं की चर्चा की। चिकित्सा, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद न होने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय ने क्षेत्र में एक दर्जन अमृत सरोवर व प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदन में उपस्थित सभी सदस्यों की ओर से दीं कार्य योजनाओं के बाद चार करोड़ 18 लाख की योजनाएं प्रस्तावित की गईं। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, आशू पाल, उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार, बीडीओ अवधेश कुमार, एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा, जेई लघु सिंचाई, एडीओ कृषि अखिलेश मिश्रा, अकाउंटेंट अजय मिश्रा सहित क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्य व प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed