फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Devastation caused by storm again

आंधी-पानी ने फिर मचाई तबाही

Fri, 27 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Fri, 27 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Devastation caused by storm again
इंडियन ऑयल के पास सड़क पर टूटा पड़ा पेड़। - फोटो : अमर उजाला

औरैया। जिले में तेज आंधी व पानी से तबाही का मंजर जारी है। दो दिन पहले ही आंधी-पानी से हुई आगजनी व खस्ताहाल बिजली व्यवस्था अभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ पाई थी कि बुधवार को फिर से आई आंधी व पानी ने एक दर्जन बिजली के खंभाें को उखाड़ दिया। इसके चलते फफूंद क्षेत्र में पेड़ की डाली टूटकर गिरने से एक किशोरी घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तेज आंधी में पेड़ों के उखड़कर बिजली के तारों पर गिरने से आपूर्ति भी बाधित हो गई। यही नहीं रास्ते बंद होने से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि अधिकारियों ने समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरस्त कर स्थिति काबू में कर ली।

विज्ञापन


जिले में चक्रवाती हवाओं के कारण तेज आंधी व पानी की मार से आम जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। दो दिन पहले ही आंधी से उठी चिंगारी के चलते कलापुर गांव में लगी भीषण आग में 21 परिवारों के सिर से छत छिन गई थी। वहीं एक दर्जन से अधिक बिजली के खंभे गिर गए थे। कई जगह एचटी व एलटी लाइनों के तार टूट गए थे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 48 घंटे में जैसे-तैसे व्यवस्थाएं दुरस्त कर ही पाए थे कि बुधवार की देर शाम आई तेज आंधी और पानी ने फिर से जिले की बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। इस कारण लोगों को पूरे दिन में बमुश्किल 10 घंटे ही आपूर्ति मिल सकी।
विज्ञापन


वहीं कखावतू बिजली केंद्र को असैनी उप बिजली संस्थान से आई 33 हजार केवी लाइन के तीन खंभे बरमूपुर के पास टूटकर गिर गए। वहीं क्योंटरा फीडर पर भी एलटी व एचटी लाइन के दस खंभे टूटकर धराशायी हो गए। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुरी तरह से बाधित हो गई।  फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार की देर शाम कसबे के शिबूपुर क्षेत्र में आई आंधी से मुन्नीलाल राजपूत के दरवाजे खड़ा पेड़ की डाली टूटकर पास ही के मकान पर जा गिरी। जिससे घर में अंदर बैठी मुन्नी लाल की 17 साल की पुत्री सीमा देवी घायल हो गई। सिर पर डाली गिर जाने से बेहोशी की हालत में घायल को पहले प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ अरविंद सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति बहाली के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को आंधी व पानी से क्षतिग्रस्त हुए बिजली के खंभे व लाइनों को दुरस्त कर शहर की आपूर्ति सुबह 10 बजे तक बहाल कर दी गई थी। शेष आपूर्ति के लिए लाइन मैन लाइन दुरस्त करने में जुटे हैं। गुरुवार शाम तक व्यवस्था सुचारु कर दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed