फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deputy Director gave instructions to all villages to become ODF Plus by 31st December

Auraiya News: डिप्टी डायरेक्टर ने 31 दिसंबर तक सभी गांवों को ओडीएफ प्लस करने के दिए निर्देश

Fri, 29 Nov 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director gave instructions to all villages to become ODF Plus by 31st December
औरैया। गांव-गांव स्वच्छता का आलम हो। हासिये पर बीमारी हो, वेस्ट का सदुपयोग भी हो। शासन इस मंशा को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चल रही योजनाओं को लेकर जिले के दौरे पर आईं पंचायती राज कानपुर मंडल की डिप्टी डायरेक्टर ने जिम्मेदारों के साथ बैठक की। समीक्षा करते हुए 31 दिसंबर तक जिले के सभी गांवों को ओडीएफ प्लस करने की निर्धारित अंतिम तारीख याद दिलाई। जिसे पूरा करने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। हरचंदपुर स्थित आरआरसी सेंटर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

पंचायती राज डिप्टी डायरेक्टर प्रवीना चौधरी ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में बैठक की। इस दौरान प्रभारी डीपीआरओ संजीव कुमार समेत सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत मौजूद रहे। ब्लॉक से लेकर जिले स्तर की समीक्षा हुई। व्यक्तिगत व सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जानी। वहीं 31 दिसंबर तक एक भी गांव खुले में शौच वाला न रह जाए इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देशित किया। वहीं कूड़ा निस्तारण को लेकर गांव-गांव चल रहे प्रयास के तौर पर आरआरसी की स्थिति भी जानी।
विज्ञापन

पहले चरण में प्रस्तावित 296 आरआरसी सेंटर के सापेक्ष 13 का निर्माण शेष पाया गया। जिसे एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के लिए निर्देश दिए। वहीं दूसरे चरण के तौर पर 154 आरआरसी सेंटर के निर्माण को एक माह के अंदर पूरा करने के लिए कहा गया। 31 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए ब्लॉक से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को लगातार पंचायतों में निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ संजीव कुमार ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर ने पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान की समीक्षा बैठक ली है। 31 दिसंबर तक की निर्धारित गाइड लाइन के तहत कार्य पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। ब्लॉक के अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed