फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Deputy CMO's wife died of heart attack

Auraiya News: हार्ट अटैक से हुई डिप्टी सीएमओ की पत्नी की मौत

Thu, 24 Oct 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Deputy CMO's wife died of heart attack
अजीतमल (औरैया)। कस्बा में डिप्टी सीएमओ के सरकारी आवास में बुधवार को मिले पत्नी के शव मामले में गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक पाया गया है। वहीं 24 घंटे तक शव पड़ा रहने के साथ-साथ चूहे मृतका की आंख नोंच ले गए साथ ही अंगुलियाें के भी कुतरने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के प्रभारी कानपुर देहात जनपद के सिकंदरा निवासी डिप्टी सीएमओ डॉ. विक्रम स्वरूप की पत्नी सृष्टि का शव सरकारी आवास के कमरे में बुधवार को पड़ा मिला था। शव के पास खून और टूटी हुई चूड़ियां मिली थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चीज चौकाने वाली आई है। शव में एक आंख भी नहीं थी।
विज्ञापन

शरीर के कई हिस्सों और अंगुलियों में चोटें थीं। जिसके लिए डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा है कि चूहों जैसे जीव ने उंगलियां और शरीर को भी कुतरा है। यही नहीं एक आंख भी चूहों ने खा ली। जबकि मौत का कारण हार्ट अटैक आया है। इसके अलावा शव 24 घंटे पुराना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया था। मायके वाले भी साथ थे। डिप्टी सीएमओ ने परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव सिकंदरा कानपुर देहात में पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया।

इधर सूत्रों के मुताबिक डिप्टी सीएमओ विक्रम स्वरूप का 2013 में अपनी पहली पत्नी से विवाद हुआ था। जिस पर पत्नी बेटे को लेकर चली गई। 2014 में डॉ. विक्रम स्वरूप ने दूसरी शादी कानपुर निवासी सृष्टि से कर ली। अभी सृष्टि बीमार चल रही थी। डिप्टी सीएमओ का कहना है कि उनकी पत्नी बेड से गिर गईं थी। वह अपने बीमार पिता को दिखाने गए थे। दूसरे दिन घर आने पर शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed