{"_id":"63c04f7196ec52551475b579","slug":"deployment-of-radiologist-in-50-beds-will-serve-after-training-auraiya-news-knp738511353","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 50 शैया में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती, प्रशिक्षण के बाद देंगे सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 50 शैया में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती, प्रशिक्षण के बाद देंगे सेवा
विज्ञापन
औरैया। शासन ने जिला अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की कमी दूर करने के लिए सीएचसी व पीएचसी में तैनात डॉक्टरों का स्थानांतरण किया है। इन डॉक्टर को प्रशिक्षण के बाद रेडियोलॉजिस्ट की कमी को दूर किया जा सकेगा। इससे शहर में भी मरीजों को सुविधा मिल सकेगी।
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. मन्नान अख्तर ने काफी दिनों से प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व कुछ जिला अस्पताल में तैनात 30 डॉक्टरों को बतौर रेडियोलॉजिस्ट एफआरयू पर स्थानांतरण किया है।
जालौन, हमीरपुर, कन्नौज, महोबा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद और औरैया के संयुक्त जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत 30 सरकारी अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट तैनात होंगे। इसका सीधा फायदा जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन व एक्सरे कराने आने वाले मरीजों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
अभी तक मरीजों को जांच कराने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। औरैया के संयुक्त जिला अस्पताल में कानपुर देहात के गजनेर सीएचसी में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भूपेंद्र सिंह चौहान का स्थानांतरण किया गया है। वह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद जिम्मेदारी संभालेंगे।