{"_id":"632a01de14429a0f5062c184","slug":"department-woke-up-after-rigging-four-cctvs-installed-in-the-depot-auraiya-news-knp719205548","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेराफेरी के बाद जागा विभाग, डिपो में लगे चार सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेराफेरी के बाद जागा विभाग, डिपो में लगे चार सीसीटीवी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लाखों रुपये के डीजल की हेराफेरी होने के बाद अब औरैया डिपो में चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। कैमरों के माध्यम से डिपो के अधिकारियों व कर्मचारियों पर अब मुख्यालय की नजर रहेगी।
औरैया डिपो में डीजल हेराफेरी के मामले में 19 सितंबर के अंक में ‘अधिकारियों की नाक के नीचे होती रही हेराफेरी’ व 20 सितंबर के अंक में ‘डिपो परिसर में महीनों से खराब सीसीटीवी’ की खबर प्रकाशित की थी।
संज्ञान लेते हुए आरएम बीपी अग्रवाल के निर्देश पर औरैया एआरएम आरएस चौधरी ने मंगलवार को डिपो परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे लगवाएं है। इन कैमरों के माध्यम से डिपो के अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुख्यालय की नजर रहेगी।
विज्ञापन
डिपो में होने वाली गतिविधियों या किसी यात्री का सामान छूटता या गुम होता है तो उस पर भी तीसरी आंख की नजर रहेगी। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर और कैमरे मंगवाए जाएंगे।
यह था मामला
इटावा क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल को औरैया डिपो में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान 4317 लीटर डीजल की हेराफेरी पकड़ी थी।
जांच के बाद आरएम के निर्देश पर औरैया एआरएम आरएस चौधरी ने हेराफेरी के आरोप में केंद्र प्रभारी ऊषा, कर्मी शमशुल व चालक जबर सिंह के खिलाफ सदर कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराकर दो कर्मियों को निलंबित किया था। केंद्र प्रभारी ऊषा के खिलाफ विभागीय जांच की बात कही जा रही है।