फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dental operations will start in the medical college from April

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में अप्रैल माह से शुरू हो जाएंगे दांतों के ऑपरेशन

Fri, 29 Mar 2024 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dental operations will start in the medical college from April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर लगातार हो रहे प्रयासों में दांतों के मरीजों के लिए राहत मिलने वाली है। अब जिले के मरीजों को सैफई व कानपुर रेफर न करते हुए मेडिकल कॉलेज में ही उपचार की सुविधा मिलेगी। अप्रैल माह में मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे।
चिचौली व सेहुद में 280 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का भवन बनकर तैयार हो चुका है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी के द्वारा मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग को हैंडओवर कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए भवनों की जांच शुरू कराई गई है। भवन हस्तांतरण की प्रक्रिया लोकसभा चुनाव के दौरान ही संपन्न हो जाने का अंदेशा है।
विज्ञापन

ऐसे में आंख, कान, गला, सर्जरी, हड्डी रोग, स्त्री रोग, एनाटाॅमी, बच्चा रोग, मनोरोग, त्वचा रोग, समेत तमाम तरह की अलग-अलग विभाग की ओपीडी सेवाएं शुरू कराई जा रहीं हैं। इस कड़ी में दांतों के दो चिकित्सकों की तैनाती भी मेडिकल कॉलेज में हो गई है। अप्रैल माह के पहले सप्ताह से यहां ऑपरेशन सुविधा शुरू कराने के लिए जरूरी उपकरण भी जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
53 चिकित्सा शिक्षकों की होनी है तैनाती
मेडिकल कॉलेज में शासन स्तर से 53 चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती होनी है। इसके मुकाबले 25 चिकित्सकों की तैनाती समेत 50 फीसदी स्टाफ जुटाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं अलग-अलग विभागों की ओपीडी शुरू कराने के लिए संसाधन भी जुटाए जा रहे है।

-------------------
वर्जन
दांतों के मरीजों को ऑपरेशन से लेकर परामर्श की सुविधा मेडिकल कॉलेज में की ओपीडी में अप्रैल माह में शुरू करा दी जाएगी। दो दंत चिकित्सकों की तैनाती हो गई है। संसाधन जुटा लिए गए हैं।
-डॉ. अरविंद कुशवाह, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed