फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dengue confirmed in young man returned from Ahmedabad

Auraiya News: अहमदाबाद से लौटे युवक में डेंगू की पुष्टि

Thu, 03 Oct 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in young man returned from Ahmedabad
अछल्दा। पिछले दिनों अहमदाबाद से घर लौटे युवक में डेंगू की पहचान हुई है। बुखार आने पर परिजनों ने सीएचसी में उसकी जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डेंगू की पुष्टि हुई। युवक को सीएचसी में भर्ती कर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर परिवार के लोगों के खून की जांच की।
विज्ञापन


अछल्दा ब्लॉक के नगरिया निवासी कृष्ण लाल का पुत्र आकाश अहमदाबाद में काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह वापस घर आया है। परिवार के मुताबिक जब से वह आया है, तभी से बीमार था। उसे बुखार के साथ ही सर्दी, जुकाम और शरीर में दर्द की शिकायत थी। परिजन उसे दिखाने सीएचसी ले गए। वहां पैथोलॉजी में खून की हुई जांच में डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

जानकारी होते ही गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई और सभी परिजनों के खून का सैंपल लेकर उसकी जांच की गई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि आशा और एएनएम को गांव में डेंगू संक्रमित व्यक्ति के घर के आसपास व गांव में अन्य जगहों पर दवा का छिड़काव किए जाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed