फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demonstration held for construction of dilapidated road

Auraiya News: जर्जर मार्ग के निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 17 Jun 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Demonstration held for construction of dilapidated road
प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : प्रदर्शन करते ग्रामीण।
औरैया। कन्हई पुरवा- बिचौली मार्ग काफी जर्जर हालत में है। लोगों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने सड़क की मरम्मत नहीं कराई। इसे लेकर मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने विरोध जताया और प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

सहार विकास खंड के कन्हई पुरवा निवासी संतोष कुमार, अमर सिंह, मोनू, महेंद्र, गोविंद आदि ने बताया कि कन्हई पुरवा-बिचौली मार्ग तीन किलोमीटर लंबा है। ये मार्ग 20 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टी उखड़ी पड़ी है, वहीं कई जगह गड्ढे भी हो गए है। आए दिन मार्ग से निकलने वाले राहगीर व ग्रामीण गिरकर चुटहिल हो जाते है।
विज्ञापन

वहीं, बारिश में जलभराव होने से मार्ग पर चलना दूभर हो जाता है। लोगों ने कई बार मंडी समिति से सड़क का निर्माण कराने की मांग की, लेकिन निर्माण नहीं हो सका। इस मार्ग पर लगभग एक दर्जन गांव पड़ते है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मार्ग पर खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंडी समिति से जल्द सड़क का निर्माण कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed