फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand to run roadways bus from Kanchausi to Kanpur

Auraiya News: कंचौसी से कानपुर रोडवेज बस चलाए जाने की मांग

Tue, 25 Jun 2024 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Demand to run roadways bus from Kanchausi to Kanpur
औरैया। परिवहन निगम कानपुर मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक से जनता ने रसूलाबाद-औरैया वाया लहरापुर-कंचौसी व कंचौसी कानपुर वाया झींझक-रूरा रोडवेज बस चलाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोई समुचित साधन न होने की वजह से उन्हें खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बावासियों का कहना है कि जिले के जनप्रतिनिधियों की पहल पर कुछ समय पहले कंचौसी होकर रसूलाबाद लहरापुर औरैया जिला मुख्यालय के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई, लेकिन कुछ दिन बस चलने के बाद बंद हो गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कंचौसी कस्बा से अभी तक कानपुर देहात व कानपुर सिटी के लिए कोई रोडवेज बस नहीं चलाई गई। इ
विज्ञापन

ससे ट्रेन छूट जाने व इमरजेंसी में लोग सिर्फ निजी वाहनों से ही आवागमन करते है। यहां से सिर्फ औरैया से दिल्ली, बाया कंचौसी रसूलाबाद-बेला होकर दिल्ली जाने वाली एक मात्र बस कभी कभार निकलती है। औरैया, लहरापुर, झींझक, रूरा, अकबरपुर, माती, कानपुर नगर आदि के आवागमन में सिर्फ डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कंचौसी निवासी चंद्रकांत शुक्ला, लल्लू सिंह, अनूप पोरवाल, मोनू चौहान, राहुल तिवारी आदि लोगों ने बस सेवा शुरू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed