{"_id":"66d9fa3704a0cae8bd0cacec","slug":"demand-not-to-make-people-who-have-been-living-on-irrigation-department-land-for-70-years-homeless-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116202-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिंचाई विभाग की भूमि पर 70 वर्ष से बसे लोगों को बेघर न करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिंचाई विभाग की भूमि पर 70 वर्ष से बसे लोगों को बेघर न करने की मांग
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर में नहर विभाग की सिंचाई विभाग की भूमि पर बसे लोगों को बेघर न करने के लिए बुधवार को एनटीपीसी गेस्ट हाउस में दिबियापुर के पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने भाजपा एमएलसी व भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में दिबियापुर के पूर्व चेयरमैन अरविंद पोरवाल व नहर बाजार के निवासियों ने बताया कि 70 वर्ष पूर्व से वह लोग नहर बाजार में व्यापार कर रहे है। व्यापार व आवासित लोगों को सिंचाई विभाग के द्वारा 2 सितंबर को नोटिस दिया गया है कि सभी लोग अपनी दुकानें और मकानों को नौ सितंबर तक खाली कर विस्थापित कर लें। अन्यथा उन्हें गिरा दिया जाएगा।
मालूम हो कि नए पुल निर्माण में आढ़े आ रहे 45 मकानों को पहले ही तोड़ दिया था। व्यापारियों के अनुसार अब कोई दुकान, मकान तोड़ने की जरूरत नहीं है। सभी व्यापारियों व आवासित लोगों ने भाजपा एमएलसी व प्रदेश महामंत्री से मांग रखी कि अब नहर बाजार में बसे लोगों को बेघर न किया जाए।
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी अनूप गुप्ता ने अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। ज्ञापन देने वालों में रविंद कुमार, आशीष सिंह, राजीव कुमार, सबनान गुप्ता, अशोक कुमार, राकेश बाबू, दिनेश चन्द्र, संजय पोरवाल आदि रहे।