फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for reservation counter at Kanchausi railway station

Auraiya News: कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की मांग

Sat, 17 May 2025 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for reservation counter at Kanchausi railway station
कंचौसी (औरैया)। फफूंद और झींझक स्टेशनों के मध्य कंचौसी रेलवे स्टेशन पड़ता है। यहां पर एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती हैं और मुसाफिर यहां से सफर भी करते हैं, लेकिन यहां पर टिकट आरक्षण की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

इसके लिए रेल यात्रियों को फफूंद व झींझक तक भागदौड़ करनी पड़ती है। ऐसे में कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की मांग की गई है।
दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित कंचौसी रेलवे स्टेशन पर मेमू के अलावा फरक्का एक्सप्रेस और ऊंचाहार एक्सप्रेस अप और डाउन का ठहराव है, लेकिन स्टेशन के टिकट घर पर रिजर्वेशन कराने की सुविधा नहीं है। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को टिकट की बुकिंग कराने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

ट्रेन से लखनऊ, दिल्ली, गाजियाबाद, चंडीगढ़, वाराणसी, जौनपुर, पटना, अयोध्या धाम आदि स्थानों पर जाने वाले लोगों को तत्काल टिकट कराना हो तो फफूंद या फिर झींझक रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है। इससे उसका कई घंटे समय खराब होता है। कस्बा और आसपास के गांवों के लोगों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट बुकिंग की सुविधा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कंचौसी रेलवे स्टेशन पर आरक्षण सुविधा नहीं है। साधारण टिकटों की बिक्री होती है। उच्चाधिकारियों का अगर आदेश मिलेगा तो आरक्षण खिड़की खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed