फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for reinstatement of suspended teachers and school allocation

Auraiya News: निलंबित अध्यापकों की बहाली व स्कूल आवंटन की मांग

Tue, 22 Oct 2024 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for reinstatement of suspended teachers and school allocation
फफूंद। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपनी कई समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन बीएसए व लेखाधिकारी को सौंपा है। समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल बीएसए कार्यालय पहुंचा। शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार और लेखा अधिकारी रंजन कुमार को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की जो अध्यापक निलंबित हैं उन्हें बहाल किया जाए और जो अध्यापक बहाल हो चुके हैं लेकिन अभी तक उनको विद्यालय का आवंटन नहीं हुआ है उन्हें विद्यालय आवंटित किए जाएं।
विज्ञापन

प्रोन्नति वेतनमान जो कई सालों से नहीं लगा है, समिति की बैठक बुलाकर जल्द प्रोन्नति वेतनमान दिया जाए। 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों के जो विकल्प पत्र लिए गए थे उनको बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के पास भेजा जाए आदि मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला मंत्री अरविंद राजपूत, ब्लॉक अध्यक्ष अजीतमल दीपक दुबे, ब्लॉक मंत्री भाग्यनगर बुद्धपाल यादव, ब्लॉक सहयोजक पंकज तिवारी सहार, लाखन सिंह यादव और कई शिक्षक मौजूद रहे।



----------
कन्वर्जन कास्ट को बढ़ाने की मांग

कंवर्जन कास्ट का पैसा व फलों का पैसा विद्यालयों में समय से न पहुंचने से एमडीएम बनवाने में अध्यापकों को बहुत ही परेशानी होती है, इसलिए पैसा समय से भेजा जाए। 2023 में अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में जिले में आए शिक्षकों का बोनस व एरियर ( 2023) का जल्द भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed