फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand for light and fancy jewellery increases ahead of Karva Chauth

Auraiya News: करवा चौथ से पहले बढ़ी हल्के व फैंसी गहनों की डिमांड

Tue, 23 Sep 2025 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 23 Sep 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for light and fancy jewellery increases ahead of Karva Chauth
फोटो-23एयूआरपी 26- होमगंज सदर बाजार में साईं ज्वैलर्स पर गहनों को देखते ग्राहक। स्रोत:दुकानदार
औरैया। नवरात्र में एकाएक बाजार ने उछाल मारा है। खास तौर पर सराफा बाजार ने रफ्तार पकड़ी है। स्थिति यह है कि करवाचौथ को अभी 15 दिन शेष है लेकिन इसे लेकर अभी से बाजार में खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानों पर पहुंच रहे लोग हल्के व फैंसी गहनों की डिमांड कर रहे हैं। मनमाफिक डिजाइन की बुकिंग शुरू हो गई है। ऐसे में सराफा कारोबारियों से लेकर कारीगरों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

शहर के होमगंज सदर बाजार में साईं ज्वैलर्स पर नवरात्र के पहले दिन से ही ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ पहुंच रही है। साईं ज्वैलर्स के मालिक मनोज दीक्षित ने बताया कि करवाचौथ पर पत्नी अपने पति के लिए लंबी उम्र के लिए उपवास रखकर पूजा करती हैं। ऐसे में पति उन्हें इस दिन तौहफे देते हैं। इन दिनों दंपतियों की ओर से हलके व फैंसी गहनों की डिमांड ज्यादा की जा रही है। भले ही सोने का भाव महंगा हो लेकिन फैंसी आइटम इसके बावजूद बिक्री हो रहे हैं। मनपसंद डिजाइन की डिमांड होने के चलते कारीगरों को भी अच्छा काम मिल रहा है। करवाचौथ को लेकर अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। वहीं धनतेरस व दीपावली को लेकर भी कुछ बुकिंग आनी शुरू हो गई है। इस बार त्योहारी सीजन लंबा चलने से बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है। ग्राहकों के लिए डिस्काउंट की रियायत भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed