फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Defective incoming machine of two feeders, power failure for four hours

Auraiya News: दो फीडरों की खराब हुई इनकमिंग मशीन, चार घंटे गुल रही बिजली

Fri, 21 Jul 2023 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Defective incoming machine of two feeders, power failure for four hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर स्थित बिजली उपकेंद्र के दो फीडरों की इनकमिंग ओवरलोड होने के कारण खराब हो गई। इससे सुबह आठ बजे से शहर के 12 मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। मशीनों में तकनीकी खराबी आने की जानकारी पर पहुंचे अधिकारियों ने दोपहर 12 बजे मशीनों को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल की।
उपकेंद्र के फीडर नंबर-एक व चार की इनकमिंग मशीन लोड अधिक होने के कारण सुबह आठ बजे चलना बंद हो गई। इससे फीडर नंबर-एक से जुड़े रुहाई, गुरुहाई, बनारसीदास, फूलगंज, लेडीज मार्केट, सराफा बाजार में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। वहीं फीडर नंबर चार से संबद्ध कानपुर रोड के मोहल्ले ब्रह्मनगर, ओमनगर, दयालपुर, इंडियन आयल, बदनपुर आदि मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

केंद्र पर तैनात एसएसओ ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पर अवर अभियंता सुभाष यादव व विवेक खरे उपकेंद्र पहुंचे। यहां पर कर्मियों को मशीन ठीक करने में लगाया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे बिजली बहाल की गई। एसडीओ महेंद्र प्रसाद ने बताया कि बिजली लोड अचानक कम ज्यादा होने पर इनकमिंग मशीनों में दिक्कत आ जाती है। शुक्रवार सुबह आठ बजे फीडर-1 व 4 में दिक्कत आई थी। जिसे दूर कराते हुए दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article