{"_id":"5787dd124f1c1b217913db87","slug":"defeats-tree-ornaments-while-the-pollution","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्ष धरा के आभूषण, करते दूर प्रदूषण...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्ष धरा के आभूषण, करते दूर प्रदूषण...
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पौधरोपण करते स्कूली बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृक्ष धरा के आभूषण, करते दूर प्रदूषण, नारे के साथ शहर के नगर पालिका इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण पखवारे के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि लाल जी शुक्ला की अगुवाई में पौधे रोप कर उनकी सुरक्षा व सेवा का संकल्प लिया गया।
पौधरोपण अभियान के क्रम में पहले ही दिन चार लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इसके बावजूद पर्यावरण जागरूकता में शहरवासियों का जोश कम नहीं हुआ है। गुरुवार को शहर के नगर पालिका इंटर कालेज में पर्यावरण समारोह का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला को आमंत्रित किया गया। उनकी अगुवाई में इंटर कालेज में पौधरोपण कार्यक्रम आरंभ हुआ।
यहां 11 पौधे रोपे गए। इसके बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बच्चों को पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ों का महत्व बताते हुए इनकी देखरेख का संकल्प दिलाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रमेश बाबू द्विवेदी, आलोक शुक्ला, विवेक त्रिवेदी, विजय नारायन, ब्रह्मकुमार, आत्मानंद शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।