फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   deewan died in road accident

औरैया: सड़क हादसे में घायल दीवान ने दम तोड़ा

Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
deewan died in road accident
सिपाही का शव आने से गांव में लगी अधिकारियों व गांव वालों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
औरैया। चार दिन पहले फर्रुखाबाद में जिला जेल चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में घायल दीवान की गुरुवार को आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम औरैया जिले के कुदरकोट चौकी के नगला गुड़वान गांव स्थित घर शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। उधर, इसके पहले फर्रुखाबाद के सीओ मोहम्मदाबाद की अगुवाई में पहुंचे पुुलिस कर्मियों ने सलामी दी।
विज्ञापन

औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नगला गुड़वान निवासी दीवान चंद्रप्रकाश (55) यूपी 112 में तैनात थे। नौ मार्च को वह अपने एक दोस्त के बेटे की शादी में शामिल होकर फर्रुखाबाद से पुलिस लाइन लौट रहे थे।
विज्ञापन

जिला जेल चौराहे के पास आगे जा रहा ट्रैक्टर अचानक मुड़ गया। चंद्रप्रकाश की बाइक पीछे से ट्राली में लड़ गई। हेलमेट लगाए होने के बावजूद उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले गए। गुरुवार को इलाज के दौरान दीवान की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब व यूपी 112 के प्रभारी संजीव ओझा को पुलिस गारद के साथ शव औरैया भेजा। जानकारी के अनुसार दीवान चंद्र प्रकाश यादव अपने पिता जाहर सिंह यादव की जगह पर मृतक आश्रित में नौकरी कर रहे थे।
उधर, औरैया जिले के रुरुगंज में नगला गुड़वान गांव में गुरुवार की देर शाम दीवान चंद्र प्रकाश सिंह का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक दीवान की पत्नी सरोज कुमारी व पुत्र सुदीप सिंह, बेटी रूमा सहित परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल है।

पुत्र सुदीप ने बताया कि ड्यूटी के दौरान मौत होने से उनके शव को सीओ मोहम्दाबाद सोहराब अली द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर व सलामी दी गई। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र यादव, ग्राम प्रधान ज्ञान सिंह के अलावा उपेंद्र यादव, सबुरी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed