फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Death of a young man who had come to his in-laws house, the neighbor who was going to see him also died

Auraiya News: ससुराल आए युवक की मौत, देखने जा रहे पड़ोसी ने भी तोड़ा दम

Tue, 13 Feb 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man who had come to his in-laws house, the neighbor who was going to see him also died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव मसूदपुर में अपनी ससुराल में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक की सीने में दर्द उठने से उसकी मौत हो गई। घर से रोने की आवाज सुनकर देखने जा रहे पड़ोसी युवक गली में अचेत होकर गिर गए। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो मौतों से गांव मातम छा गया।
सूरज सिंह शाक्य (30) पुत्र श्रीचंद निवासी भग्गी नगरा जनपद इटावा अपनी ससुराल मसूदपुर में एक शादी समारोह में आया हुआ था। सोमवार सुबह वह शौच के लिए जा रहा था। तभी घर पर ही अचेत होकर गिर गया। उसे रुरुगंज में एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को परिवारजन घर ले गए।
विज्ञापन

तभी रोने की आवाज सुनाई देने पर गांव निवासी अधिवक्ता शिवम कुमार दीक्षित (35) पुत्र अशोक दीक्षित देखने के लिए घर से निकले, लेकिन कुछ दूरी पर ही अचेत होकर गिर गए। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उन्हें लेकर बिधूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। वहीं गांव में एक साथ दो घटनाएं हो जाने की वजह से मातम छा गया। कुदरकोट थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार किया है। हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed