{"_id":"65550ae0af9d492ed90c3f7c","slug":"death-of-a-young-man-returning-from-in-laws-house-auraiya-news-c-211-1-aur1001-5299-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ससुराल से लौट रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ससुराल से लौट रहे युवक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। भाई दूज पर पत्नी को मायके से लेकर लौट रहे पति की अचानक सांसें उखड़ने लगे। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी ने रुकने का कारण पूछा, इस पर उसने कुछ बताने का प्रयास किया, लेकिन वह अचेत होकर सड़क पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
दिबियापुर कस्बा के थाना के सामने निवासी अरविंद मिश्रा के पुत्र गौरव मिश्रा (34) पत्नी वर्षा को लेकर बुधवार को बाइक से अपनी ससुराल गमनामऊ फफूंद गए थे। भाई दूज की रस्मे पूरी कर दंपती बाइक से वापस घर के लिए निकले। जैसे ही उनकी बाइक मुरादगंज तिराहे पर पहुंची ही थी, कि तभी गौरव की सांसें उखड़ने लगीं। सड़क किनारे बाइक खड़ी कर ही पाया था कि वह अचानक गिर गया। बेटी की सूचना पर पिता रजनीकांत मौके पर पहुंचे। दामाद गौरव की हालत नाजुक देख आनन-फानन में जिला अस्पताल औरैया लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। गमनामऊ निवासी गौरव के ससुर रजनीकांत ने बताया कि चिकित्सकों ने अटैक पड़ने की बात कही है।