फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   dealer oppose will GST

जीएसटी का विरोध करेेंगे व्यापारी

Sat, 30 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 30 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
dealer oppose will GST
केंद्र की व्यापारी वर्ग विरोधी नीतियों का कड़ाई से विरोध किया जाएगा। चावल निर्यात से जुड़े दादरी के किसानों को हक दिलाने के लिए संघर्ष छेड़ दिया गया है। जीएसटी कानून को लेकर केंद्र पर राज्य सरकार पूरा दबाव बनाए है। व्यापारी हित में काम कर रही प्रदेश सरकार जल्द अखिलेश जनसंदेश यात्रा निकालने जा रहा है।
विज्ञापन


दादरी में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिध मंडल के प्रदेश महासचिव अनूप शुक्ला ने शनिवार को शहर के संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता के आवास पर हुई वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। प्रदेश महासचिव ने कहा कि दादरी का किसान मोदी सरकार की शोषित नीतियों से पीड़ित है।
विज्ञापन


विदेशों में चावल का निर्यात कर अच्छा खास लाभ कमाने वाले दादरी के किसानों की भूखे मरने की नौबत आ गई है। केंद्र की नीतियों ने उनके निर्यात को ठप कर दिया है। दादरी के किसानों की जल्द मांग पूरी न की गई तो संगठन दिल्ली में विशाल प्रदर्शन करेगा। प्रदेश महासचिव ने कहा कि सपा सरकार में सेलटैक्स का सरलीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे व्यापारियों को खासी सहूलियत मिली है। उन्होंने केंद्र सरकार के जीएसटी बिल मुद्दे पर कहा कि जीएसटी में ऐसे प्रावधान न लाए जाए जिससे की व्यापारी वर्ग परेशान हो। उन्होंने कहा कि जीएसटी को लेकर राज्य सरकार केंद्र पर अपना दबदबा बनाए हुए है।


सपा सरकार के रहते प्रदेश में व्यापारियों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। प्रदेश महासचिव ने बताया कि उनका संगठन जल्द ही अखिलेश जनसंदेश यात्रा निकालेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर सरकार की व्यापार हितैषी नीतियों का बखान करेगी। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र गुप्ता, विजयकांत गुप्ता आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed