{"_id":"63d022f6471f8961166df825","slug":"dead-body-of-youth-found-in-kanshi-ram-colony-police-engaged-in-investigation-auraiya-news-knp740477088-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: कांशीराम कॉलोनी में मिला युवक का शव, घर के अंदर से दरवाजे में लगा था ताला, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: कांशीराम कॉलोनी में मिला युवक का शव, घर के अंदर से दरवाजे में लगा था ताला, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 26 Jan 2023 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jan 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में दिबियापुर रोड पुरानी कलक्ट्रेट स्थित कांशीराम कॉलोनी के एक आवास से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि मृतक ट्रक चालक था, पिछले एक सप्ताह से लोगों ने उसे नहीं देखा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कॉलोनी के दो नंबर ब्लॉक के 19 नंबर आवास से आसपास के लोगों ने दुर्गंध महसूस की। पीछे बनी खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो महावीर (42) का शव चारपाई पर पड़ा दिखाई दिया। पड़ोसियों के काफी आवाजें देने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने किसी तरह से गेट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शव एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन