फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of youth found in Bamba, relative accused of murder

Auraiya News: बंबा में मिला युवक का शव, रिश्तेदार पर हत्या का आरोप

Sat, 02 Nov 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Bamba, relative accused of murder
अजीतमल। भीखेपुर के पास जैनपुर खाकी बंबा में शनिवार सुबह युवक का शव उतराता मिला। पुलिस ने उसकी पहचान अजय कुमार (27) निवासी जैनपुर भीखेपुर औरैया के रूप में की। पुलिस को जांच में घटना स्थल पर शराब के पाउच व कुछ दवाइयां मिली हैं, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जैनपुर निवासी किशन गोपाल के दो पुत्र थे। बड़ा पुत्र रामकेश परिवार सहित दिल्ली में रहता है। तीन बहनें हैं। तीनों की शादी हो गई है। सबसे छोटा पुत्र अजय कुमार अपनी माता तारावती के साथ रहता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम चार बजे वह अपनी बाइक से भीखेपुर से चीनी लेने निकला था। लौटकर नहीं आया। देर रात तक परिजन तलाश करते रहे।
विज्ञापन

सुबह उसका शव बंबा में उतराता मिला। अजय की शादी फरवरी 2024 में मुड़ैना रूपशाह निवासी तान्या से हुई थी। लोगों का कहना है कि अजय का एक बहनोई शाम को आया था, जिसने उसे बुलाया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने एक रिश्तेदार पर बेटे की हत्या कर शव बंबा में फेंके जाने का आरोप लगाया है। सीओ अजीतमल अशोक कुमार ने बताया कि शव बंबा में उतराता मिला है। मृतक के परिजन एक रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed