{"_id":"628d24837d4b9c6e527a8b88","slug":"dead-body-of-youth-found-drowned-in-yamuna-auraiya-news-knp698669669","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबे युवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन
देवेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : AURAIYA
अयाना। बीझलपुर यमुना नदी घाट पर सोमवार को फूल विसर्जन करने पहुंचा युवक नहाने के दौरान यमुना में डूब गया था। मंगलवार सुबह जालौन जिले की पुलिस ने शव नदी में उतराता देख बाहर निकाला।
अयाना थाना क्षेत्र के भाषौन निवासी देवेंद्र(40) पुत्र जगवेंद्र सिंह सोमवार को गांव के ही लल्ला सिंह चौहान के यहां भागवत कथा समापन पर परिजनों व गांव के लोगों संग यमुना में फूल विसर्जन करने आया था।
फूल विसर्जन के दौरान आई तेज आंधी से रेत उड़ने पर सभी लोग जिला जालौन की सीमा में जाकर विसर्जन करने लगे। नहाने के दौरान देवेंद्र का पैर फिसला और वह यमुना नदी में डूब गया।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची अयाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक चले सर्च आपरेशन में युवक का कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह जिला जालौन की कुठौंद थाना पुलिस ने शव नदी में उतराता देख अयाना थाना पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नदी से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि परिजन पैर फिसलने से डूबने पर मौत होना बता रहे हैं।

शव मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA