फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of missing teacher found hanging on tree

Auraiya: पेड़ पर लटका मिला शिक्षक का शव, तीन से दिन था लापता, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 03 Mar 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 03 Mar 2023 11:45 PM IST
सार

कन्नौज के तिर्वा से तीन दिन से लापता शिक्षक का शव शुक्रवार सुबह बेला-भदौरा मार्ग के किनारे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन
Dead body of missing teacher found hanging on tree
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

औरैया जिले में कन्नौज के तिर्वा से तीन दिन से लापता शिक्षक का शव शुक्रवार सुबह बेला-भदौरा मार्ग के किनारे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे शिक्षक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ कर मौके से साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन

पत्नी ने तिर्वा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बेला थाना क्षेत्र के धरमंगदपुर निवासी प्रमोद कुमार(36) उर्मदा ब्लॉक के मिरुअन मड़हा स्थित जूनियर विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। शुक्रवार सुबह उनका शव बेला-तिर्वा मार्ग पर भदौरा संपर्क मार्ग किनारे बबूल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पार मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शिनाख्त की और परिजनों को जानकारी दी। भाई संजीव कुमार, पत्नी प्रियंका व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने शव की स्थिति देख हत्या की आशंका जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले प्रमोद स्कूल जाने की बात कह घर से निकले थे, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचे, देर शाम तक घर न आने पर खोजबीन की गई। कुछ पता न चलने पर पत्नी ने तिर्वा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसपी चारू निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए। एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी व बेटे दिखे बदहवाश
प्रमोद का शव मिलने पर पत्नी प्रियंका बेटे कृष्णा के साथ पहुंची। अन्य परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं अन्य परिजन पत्नी व बेटे को ढांढस बंधाते नजर आए।

तिर्वा में किराए के मकान में रहते थे प्रमोद
प्रमोद मूल रूप से बेला के धरमंगदपुर के रहने वाले थे। पिछले कुछ वर्ष से वह पत्नी व बेटे के साथ तिर्वा के बौद्धनगर में किराये के मकान पर रहे थे। घटना स्थल पर मौजूद परिजनों ने बताया कि प्रमोद परिवार की किसी बात को लेकर परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed