फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of middle aged man found in canal, fear of murder

Auraiya: नहर में झाड़ियों में फंसा मिला अधेड़ का शव, पुलिस बोली- बॉडी चार से पांच दिन पुरानी, हत्या की आशंका

Sun, 09 Jul 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 09 Jul 2023 12:57 AM IST
सार

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कमलपुर पुल के पास रामगंगा नहर में फंसे मिले शव की उम्र लगभग 45 वर्ष लग रही है। उसके शरीर पर सिर्फ एक काली धारीदार सफेद शर्ट मिली है। नीचे कपड़े नहीं पहने हुए है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।

विज्ञापन
Dead body of middle aged man found in canal, fear of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में रामगंगा नहर में कमलपुर के पास शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव पानी के बीच झाड़ियों में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकाल शिनाख्त के प्रयास किए। स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे के करीब कमलपुर गांव के लोग खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनकी नजर नहर के किनारे एक स्थान पर झाड़ियों में फंसे शव पर पड़ी। इस पर लोगों ने मौके पर पुलिस बुलाई। घटना की जानकारी मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकाला। मृतक के शरीर पर एक शर्ट थी, शरीर में कोई कपड़े नहीं मिले। इसे देख कर लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कमलपुर पुल के पास रामगंगा नहर में फंसे मिले शव की उम्र लगभग 45 वर्ष लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके शरीर पर सिर्फ एक काली धारीदार सफेद शर्ट मिली है। नीचे कपड़े नहीं पहने हुए है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। स्थानीय लोग पहचान नहीं कर सके हैं। हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed