{"_id":"6990bfe1153d5318420d1d3d","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-auraiya-news-c-211-1-aur1020-139618-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Sun, 15 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो-4-सोनी। फाइल फोटो।
अटसू। क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांफर में शनिवार सुबह एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। उसकी मासूम बेटी ने शव लटका देखा तो शोर मचाया।
इस पर परिजन को जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।
सांफर निवासी सोनी पत्नी मोहित शंखवार (30) का चार माह का बेटा शनिवार तड़के करीब तीन बजे रोने लगा। इस पर सास मधु ने कहा कि बच्चे को ठंड लग गई है। इसके बाद सास और बहू ने करीब एक घंटे तक हीटर के माध्यम से बच्चे को तपा दिया।
सुबह लगभग 4:30 बजे के आसपास सोनी कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उनकी पांच वर्षीय बेटी शानवी की नींद खुली तो उसने अपनी मां को पंखे से लटका देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गई और चिल्लाते हुए दादी को बुलाया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सोनी का पति मोहित राजस्थान में धागा मिल में काम करता है। घर पर उसकी मां, दो छोटे भाई नवीन और चेतन व उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ रहती थी।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। सांफर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली।