फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead body of married woman found hanging

Auraiya News: विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 17 Mar 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 17 Mar 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के प्रेमनगर बंजारन डेरा राहतपुर में बुधवार दोपहर को विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। भाई ने दहेज के लिए हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए बहन के पति सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के जयरामपुर निवासी राजपाल सिंह ने औरैया कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसने बहन प्रीति की शादी आठ साल पहले प्रेमनगर बंजारन डेरा राहतपुर निवासी सुरेश के साथ की थी। शादी के बाद ही ससुरालीजन एक लाख रुपये की मांग कर बहन को प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर बुधवार दोपहर को बहन को उसके पति सुरेश, सास प्रेमा देवी व देवर उत्तम ने गला दबाकर मार डाला और गुमराह करने के लिए शव फंदे पर लटका दिया। मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रीति की मौत के बाद से उसके छोटे-छोटे तीन बच्चों के भरण-पोषण पर भी संकट आ गया है। इधर घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर व आरोपों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed