फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dead bodies of a young man and a girl found hanging from the same scarf in Auraiya

Auraiya News: औरैया में एक ही दुपट्टे के फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

Tue, 04 Jun 2024 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of a young man and a girl found hanging from the same scarf in Auraiya
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के नगला निवी गांव में खेत के किनारे पेड़ से युवक-युवती के शव एक ही दुपट्टे से बने फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग था। युवक शादीशुदा था, वहीं, युवती के घरवाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे। प्रेम परवान न चढ़ते देखकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

गांव नगला निवी निवासी सर्वेश शाक्य की 18 वर्षीय पुत्री करिश्मा रविवार रात लापता हो गई थी। वहीं, गांव निवासी बालेश्वर कमल का पुत्र नीलेश (25) भी रविवार रात से लापता था। दोनों के परिजन देर रात तक खोजबीन करते रहे, लेकिन नहीं मिलने पर पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नीलेश के मोबाइल की जांच की तो गांव के बाहर लोकेशन मिली। सोमवार सुबह गांव निवासी चौकीदार रामऔतार ने गांव के बाहर खेत पर जाते समय पेड़ से करिश्मा व नीलेश के शव दुपट्टे के फंदे पर लटके देखे। मौके पर परिजनों के साथ अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा व सीओ अशोक कुमार फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
नीलेश के परिजनों ने एएसपी को बताया कि उसकी दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी नीलेश व करिश्मा आपस में मिलते-जुलते थे। जिसके बारे में सभी को जानकारी थी।

सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों व परिजनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed