फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   DCM overturns after climbing divider, driver and attendant injured

Auraiya News: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी डीसीएम, चालक व खलासी घायल

Tue, 13 Feb 2024 02:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
DCM overturns after climbing divider, driver and attendant injured
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में तेजलपुर गांव के सामने हाईवे पर रविवार की रात लगभग साढ़े 12 बजे एक तेज रफ्तार फल लदी डीसीएम अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। घटना में चालक व खलासी घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही चालक व खलासी को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने डीसीएम चालक को गंभीर हालत के चले सैफई रेफर कर दिया। घायल चालक ने झपकी आने पर घटना होने की बात कही है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के थाना रसूलाबाद क्षेत्र निवासी उत्तम सिंह पुत्र चंद्रभान डीसीएम चालक हैं। कस्बे के पास स्थित केंजरी गांव निवासी खलासी रणजीत सिंह पुत्र मौजीलाल के साथ वह पंजाब से संतरा लादकर वह कानपुर जा रहा था। रविवार रात लगभग साढ़े 12 बजे जैसे ही उसकी डीसीएम अजीतमल क्षेत्र के तेजलपुर गांव के सामने पहुंची ही थी। तभी डीसीएम अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कि चालक कुछ सोच पाता, तेज रफ्तार से डीसीएम डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे हाईवे पर चारों तरफ संतरे बिखर गए। सूचना मिलते ही गश्त कर रही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। जहां केबिन में फंसे चालक व खलासी को बाहर निकाल कर सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने चालक उत्तम की हालत गंभीर देख सैफई रेफर कर दिया। जबकि खलासी का अजीतमल अस्पताल में ही इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed