दबंगों के आगे बौना हुआ अतिक्रमण अभियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सभी प्रमुख चौराहे से लेकर मार्गाें तक मानक को धता बताते हुए अतिक्रमणकारियों ने पैर पसार रखे हैं। इससे राहगीरों के अलावा छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही हैं। साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका प्रबल होती जा रही है। लोगों ने जिलाधिकारी से प्रमुख सड़कों को अक्रिमण मुक्त कराए जाने की मांग की है।
तहसील मुख्यालय पर लंबे अर्से से दबंगों द्वारा मार्गों पर स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण कर प्रशासनिक मानक और नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। बताते चलें कि नगर में विगत दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, जिसमें दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की हवा निकाली गई थी।
अधिकारियों द्वारा जहां अतिक्रमण हटाया जा रहा था। वहीं दुकानदारों द्वारा पीछे से पुन: मार्ग पर टीनशेड लगाए जा रहे थे।
फीडर रोड पर अतिक्रमणकारियों ने डामरीकरण तक पैर पसार रखे हैं। यही आलम पुरानी तहसील से लेकर बेला रोड नदी तिराहे तक है। अतिक्रमण के चलते लोगों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है।
हालांकि तहसील मुख्यालय की ओर से कसबे के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर कई बार अभियान चलाया गया, लेकिन दबंगों के बल के आगे अतिक्रमण अभियान अक्सर दम तोड़ता ही दिखा।