फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Daytime temperature dropped, night temperature reached 30 degrees, humidity increased

Auraiya News: दिन का पारा लुढ़का, रात का तापमान 30 डिग्री, बढ़ी उमस

Thu, 12 Jun 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 12 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Daytime temperature dropped, night temperature reached 30 degrees, humidity increased
कानपुर-औरैया मार्ग पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : कानपुर-औरैया मार्ग पर पसरा सन्नाटा।
औरैया। पूर्वी हवाएं चलने से बुधवार को दिन का तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, रात का तापमान 30 डिग्री बना रहने से उमस बढ़ गई। मौसम विज्ञानी की मानें तो 13 जून तक पारा 47 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन का पारा 45 डिग्री सेल्सियस था। इससे भीषण गर्मी थी। वहीं, बुधवार को दोपहर में बदली छाई तो लोगों को लगा कि अब कुछ राहत मिलेगी, लेकिन शाम होते-होते उमस बढ़ गई। रात में उमस इस कदम बढ़ी कि पंखे और कूलर में भी लोग पसीना बहाते रहे।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी के अनुसार अधिकतम 44 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तापमान अधिक और हवा धीमी होने से उमस बढ़ रही है। अगले दो दिन में तापमान 47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ों की छाया को बनाया सहारा



औरैया में तहसील, जिला अस्पताल, पुलिस समेत अन्य कार्यों के लिए सुबह के समय आए आसपास क्षेत्र के लोगों को 12 बजे घर वापस जाने के दौरान आसमान से बरसने वाली भीषण आग का सामना करना पड़ा। लोग अपने घरों को अंगौछा और तौलिया से सिर को बांधकर निकले।

बावजूद इसके भीषण गर्मी ने उनकी हिम्मत को रास्ते में पस्त कर दिया। ऐसे में उनके लिए पेड़ों की छाया वरदान बनी। लोग जगह-जगह पर रुककर इन पेड़ों की छाया में ठहरने और राहत की सांस लेने के बाद अपने घरों को निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed