फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Daughter alleges forced funeral rites on woman's death

Auraiya News: महिला की मौत पर बेटी ने लगाया जबरन अंतिम संस्कार का आरोप

Thu, 31 Oct 2024 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Daughter alleges forced funeral rites on woman's death
अछल्दा। थाना क्षेत्र के गांव चिमकुनी में बेटी ने मां की मौत के बाद कुछ लोगों पर शव का जबरन अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। बेटी के मुताबिक सुबह उसने मां का शव बरामदे में फंदे से लटका देखा था। बेटी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है। घर से लेकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचकर पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मामला अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम चिमकुनी का है। गांव निवासी राजनारायण दोहरे की पुत्री रीनू कुमारी (18) ने आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह वह छत पर थी। छत से नीचे आई तो उसकी मां मीना देवी (40) का शव बरामदे में फंदे से लटका मिला। उसी दौरान एक व्यक्ति भागता दिखा। इसके बाद कुछ लोग शव को जबरन अंतिम संस्कार के लिए ले गए। आरोप है कि विरोध करने पर परिवार के सभी लोगों को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन




घटना की जानकारी होने पर पिता राजनारायण सहित अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों को कमरे से बाहर निकाला, लेकिन किसी को शव नहीं मिला। जानकारी होने पर पूरा परिवार अंत्येष्टि स्थल पहुंचा। जहां शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका था। सीओ बिधूना भरत पासवान, थाना प्रभारी ब्रजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाॅरेंसिक टीम ने घर के अंदर की जांच की। जहां पर महिला का शव जलाया गया, वहां भी जांच की गई। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने व कुछ ग्रामीणों के द्वारा जबरन अंतिम संस्कार कर देने का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed