{"_id":"67991e16d4a09f582c0d7bd2","slug":"dangal-stadium-will-be-built-in-atsu-with-rs-2-crores-auraiya-news-c-12-1-knp1024-983576-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अटसू में दो करोड़ से बनेगा दंगल स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अटसू में दो करोड़ से बनेगा दंगल स्टेडियम
Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
अटसू (औरैया)। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्याें को तरजीह दी जाने लगी है। इसके लिए स्वीकृति साढ़े 11 करोड़ के बजट से दंगल के लिए स्टेडियम, कान्हा गोशाला व जल निकासी के साथ ही अन्य विकास कार्याें की मंजूरी मिल गई है।
जल्द ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा। दंगल स्टेडियम दो करोड़ रुपये से तैयार किया जाएगा। नगर पंचायत क्षेत्र के गांव खरगे का पुर्वा में कब्जा मुक्त कराई गई पांच बीघा जमीन पर जहां दो करोड़ रुपये के बजट से वंदन योजना के तहत दंगल के लिए स्टेडियम बनवाया जाएगा।
वहीं एक कराेड़ 65 लाख रुपये के बजट से कान्हा गोशाला स्थापित कराई जाएगी। नगर पंचायत चेयरमैन इंदु स्वदेश पोरवाल ने बताया कि पांच बीघा जमीन को मिशन समाधान के तहत कब्जा मुक्त कराया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस जमीन पर विकास कार्यों के अलावा 58 लाख रुपये से दो अंत्येष्टि स्थल भी बनाएं जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक 31 लाख रुपये से बुलडोजर व लिफ्टर मशीन खरीदी जा चुकी है। आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत आए डेढ़ करोड़ रुपये से श्याम नगर मोहल्ले में शिव पार्क व जानिस नगर से अटसू तक पोल लगाकर उस पर एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी।
साथ ही इसी मोहल्ले में 11 लाख रुपये से सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी नगर की जल निकासी की समस्या से निपटने के लिए दो करोड़ की मांग और की गई है। इसकी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
चेयरमैन ने बताया कि एक करोड़ रुपये से सीसी सड़कों का निर्माण कराए जाने के अलावा एक करोड़ 60 लाख रुपये से पेयजल व्यवस्था, 50 लाख रुपये से तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
वहीं दंगल स्टेडियम की जमीन का सर्वे हो चुका है। बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से हर वर्ष दंगल का आयोजन कराया जाता रहा है। इस वर्ष इसका आयोजन स्टेडियम में कराए जाने की उम्मीद है।
नगर पंचायत प्रतिनिधि स्वदेश पोरवाल ने बताया कि शनिवार को नगर पंचायत अटसू में दंगल स्टेडियम के निर्माण के लिए अवर अभियंता रविंद्र कुमार, आर्किटेक्ट प्रभात व मिथलेश कुमार ने जमीन की पैमाइश कर ली है। जल्द की दंगल स्टेडियम का निर्माण शुरू कराया जाएगा।