{"_id":"6127dd048ebc3e79e3480700","slug":"dahej-auraiya-news-knp6484230118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, छह पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। थानाक्षेत्र के मुरादगंज निवासी एक महिला ने ससुरालवालों पर मारपीट कर घर से निकाले जाने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है। जिसमें उसने बताया कि ससुराल वाले छह लाख रुपये की मांग कर रहे थे।
क्षेत्र निवासी रश्मि पुत्री शिवनंदन लाल ने बताया कि 9 मार्च 2015 को उसकी शादी दिबियापुर के कंचौसी बाजार निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले छह लाख रुपये की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। 20 अगस्त को उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिस पर वह मायके आ गई।
कोतवाली निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि रश्मि की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पति अजय कुमार, ससुर मूलचंद, सास रानी देवी, जेठ मुकेश, जेठानी प्रिया देवी, देवर विजय, ननद निधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।