{"_id":"6302812b7a138a687b066e3f","slug":"dabangs-bled-three-people-by-beating-them-auraiya-news-knp71391865","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः दबंगों ने तीन लोगों को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। बेला थाना क्षेत्र के सिरयांवा में प्लाट पर कब्जा करने से रोकने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर तीन लोगों को मरणासन्न कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई।
गांव सिरयांवा निवासी रघुवीर प्रसाद के बेटे अनुराग ने बताया कि गांव का ही एक युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके प्लाट पर कब्जा करना चाहता है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे आरोपी बेला व कानपुर के 15 साथियों के साथ प्लाट पर कब्जा करने के लिए आया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे, उसके भाई मुन्नीलाल व भतीजे आकाश को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अनुराग, मुन्नीलाल व आकाश को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह, बिधूना कोतवाली प्रभारी जीवाराम फोर्स के साथ सीएचसी पहुंचकर घायलों से घटना के बारे में जानकारी की। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो 21एयूआरपी-38- घायल अनुराग। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो 21एयूआरपी-36- घायल आकाश। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन