{"_id":"57224ffe4f1c1b0a61a92a2b","slug":"cylinder-fire-woman-and-two-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से लगी आग, महिला समेत दो झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर से लगी आग, महिला समेत दो झुलसे
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
रसोई घर से बाहर फेंके गए गैस से सिलेंडर
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव लछियामऊ गांव में गुरुवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गई। आग लगने से घर में हड़कंप मच गया। किचेन में आग लगी देख परिजनों ने गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से सामान निकालने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। जिन्हे उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है। इधर मौके पर पहुंची दमकल ने लगी आग पर काबू पाया।
लछियामऊ गांव निवासी टीटू मिश्रा के घर शादी थी। शादी समारोह में रिश्तेदार आए हुए थे। गुरुवार सुबह खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने व सामान बाहर निकालने के प्रयास में टीटू व शशि तिवारी पत्नी दिनेश तिवारी गंभीर रूप से झुलस गए। इधर सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर पानी डाल काबू पाया।
आग की चपेट में आए टीटू ने बताया कि आग से घर में रखा शादी का सामान जलकर राख हो गया है। पीड़ित के अनुसार आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज व लेखपाल मौके पर पहुंच गए और उन्हाेंने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने में मामले की तहरीर दी है। गांववालों ने अग्नि पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।