फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,ramleela,auraiya

राम जन्म होते ही गूंज उठा पंडाल

Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
cultural,ramleela,auraiya
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के जसा का पुरवा में चल रही रामलीला में फर्रुखाबाद सांसद ने श्रीराम दरबार की आरती उतारी। इसके बाद लीला का मंचन शुरू हुआ। रविवार रात रामलीला का शुभारंभ करने पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत ने राम दरबार की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों पर चलकर ही जीवन सफल होगा। कहा, उन्हें बहुत खुशी है कि रामलीला का आयोजन गांव-गांव में होने लगा है।
विज्ञापन

रामलीला में कलाकारों ने राम जन्म के प्रसंग का मंचन किया। जिसमें राजा दशरथ विचार कर रहे हैं कि उनके घर में कोई पुत्र नहीं है। इस दुख के साथ वह गुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जो उन्हें वरदान देते हुए पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने को कहते हैं। जब वह यज्ञ कराते हैं तो स्वयं अग्निदेव प्रकट होकर प्रसाद देते हैं, जो वह बराबर मात्रा में तीनों रानियों को बांट देते है। इसके बाद उनके घर में चार पुत्र जन्म लेते है। जिनके नाम राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न रखे जाते हैं। राम जन्म की लीला देख श्रोता पांडाल में जयकारे लगाने लगते हैं।
विज्ञापन

रामलीला समिति के अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला ने आए हुए सभी भक्तों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमोद तिवारी, प्रेम गुप्ता, मानवेंद्र पोरवाल, अन्नी तिवारी, धीरू शर्मा, अनुराग तिवारी, कल्लू यादव मौजूद रहे। वहीं फफूंद कस्बे की श्रीरामलीला महोत्सव में रविवार रात सीता स्वयंवर, धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीलाओं का मंचन किया गया। धनुष टूटते ही जयकारों से पंडाल गूंज उठा। लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद यादव ने भगवान राम दरबार की आरती उतार कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed